अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)। एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय बास्केटवाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रधानाचार्या पवन शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। उद्घाटन मैच एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल तथा कुठेड़ा जसवालां के बीच खेला गया।
डीएवी ने 43-26 के अंतर से पहला मैच जीत लिया। दूसरा मैच देहलां तथा अंब के बीच हुआ। इसमें देहलां ने 51-34 के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में ऊना कॉलेज ने मैहतपुर को 51-25 के अंतर से शिकस्त दी। चौथा मैच नंगल जरियालां तथा दियाड़ा के बीच हुआ। इसमें नंगल जरियालां ने 55-24 के अंतर से मुकाबला जीता। बास्केटबाल एसोसिएशन के जिला सचिव बृज मोहन तथा जज कुमार कार्यक्रम में विशेषतौर पर उपस्थित रहे।
प्रिंसिपल पवन शर्मा ने कहा कि खेल टूर्नामेंट युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए परम आवश्यक हैं। खेल युवाओं को नशे से दूर रखाता है। उन्होंने जिला बास्केटबाल एसोसिएशन को टूर्नामेंट के लिए विद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुनील शर्मा, सुशील शर्मा, संजय, संदीप, वीरेंद्र, कुलबीर सिंह, श्याम सुंदर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।