फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब सिविल अस्पताल को मिले 100 बेड

विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिविल अस्पताल अंब को 30 से 100 बेड की क्षमता का अस्पताल बनाने की घोषणा की। सोमवार को दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद अंब कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने विधायक बलवीर सिंह की उठाई मुख्य मांगों को स्वीकार किए। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सोहारी और शीतला को 10-10 बेड उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के मामले को केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय से उठाएगी। उन्होंने कहा कि अंब में मिनी सचिवालय तथा इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अंब विधानसभा क्षेत्र के लिए मेगा फूड पार्क के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के लिए 15 ट्यूबवेल और 25 हैंडपंप स्थापित करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंब स्थित विश्राम गृह का विस्तार किया जाएगा। अंब में ट्रॉमा सेंटर के मामले को केंद्र के साथ उठाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों को भी सम्मानित किया। अंब कॉलेज में कॉमर्स के खाली दो पदों को जल्द भरा जाएगा। कॉलेज में कॉमर्स ब्लॉक के निर्माण के बारे में सरकार विचार करेगी। नया शिक्षा खंड कार्यालय जोल, चौकीमिनार में खोले जाने पर भी उन्होंने सहमति प्रदान की। कुटलैहड़ की पांच पंचायत क्षेत्रों को एसडीएम अंब के तहत लाए जाने के बारे में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही जनता की सुविधा और उनकी सहमति के बाद इस बारे में प्रपोजल भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य राजनीतिक कारणों से प्रतिशोध की भावना से कार्य करने का नहीं है लेकिन किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री के अंब आगमन पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक बलबीर सिंह, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, अंब कॉलेज की प्राचार्य अलका शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, बलबीर बग्गा, औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, डीसी ऊना राकेश प्रजापति, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री विजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा को 50 करोड़
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि माता चिंतपूर्णी धाम के विकास तथा पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही 50 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर विश्व प्रसिद्ध मंदिर है जहां वर्ष भर लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत आगंतुकों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा। धार्मिक स्थान पर आने वाले पर्यटकों और भक्तों की सुविधा के लिए एक हेलीपैड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें