फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर साहिब की टीम ने चूमी क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
cricket logo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। चौथा बीपीएल लीग ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी आनंदपुर साहिब की रॉकी इलेवन ने जीती। उसने फाइनल में बसदेहड़ा की मोनू इलेवन टीम को चार विकेट से शिकस्त दी। ट्रॉफी का आयोजन बसदेहड़ा के खेल स्टेडियम में ब्रह्मलीन बाबा सतनाम महाराज धड़ाधड़ की याद में किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ऊना जिला के प्रभारी अभिषेक राणा ने बतौर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा।

फाइनल मैच रॉकी इलेवन आनंदपुर और मोनू इलेवन बसदेहड़ा के बीच खेला गया। मोनू इलेवन ले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उसने 18 ओवर में 110 रन बनाए। मोनू भारद्वाज ने कप्तानी पारी करते हुए सर्वाधिक 34, प्रिंस ने 29 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। रॉकी इलेवन ने 16.1 ओवर में छह विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। आनंदपुर के मोनू ने सर्वाधिक 55, हैप्पी ने 32 रन बनाकर टीम की जीत का मार्ग प्रशस्तकिया। निशू को मैच ऑफ मैच, मोनू को मैन ऑफ दी सीरीज के खिताब से नवाजा गया। तुषार को श्रेष्ठ कैचर, शालू को श्रेष्ठ विकेट कीपर तथा अंकित को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण के पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में रॉकी इलेवन आनंदपुर ने मनी इलेवन अजौली, दूसरे सेमीफाइनल में मोनू इलेवन बसदेहड़ा ने शेखर इलेवन नंगल को हराया। अभिषेक राणा ने आयोजन के लिए 11 हजार की धनराशि देने का एलान किया। मैहतपुर के उद्यमी शशि शर्मा, देवेंद्र शर्मा ने 51 हजार का योगदान दिया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बोधराज भारद्वाज, सुरेंद्र राणा, रमाकांत, विवेक भारद्वाज, एमसीसी बसदेहड़ा के प्रधान पूर्व पार्षद मोनू भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, नरेश चंद, राजीव सोनी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें