ऊना।
पीरनिगाह रोड स्थित आईटीआई ऊना में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन एसडीएम पृथीपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ने की अनेक संभावनाएं हैं। युवा खेल गतिविधियों में भी अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य यशपाल रायजादा ने बताया कि वॉलीबाल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भगतराम मेमोरियल आईटीआई भलौण ने न्यू एंजल आईटीआई पेखूबेला को 25-18, 28-26 से हराकर ट्रॉफी जीती। कबड्डी में सरकारी आईटीआई पूबोवाल ने संतोषगढ़ आईटीआई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 100 मीटर दौड़ में पेखूबेला के मोहित ने प्रथम, चलोला के अंकुश चौधरी ने द्वितीय, पेखूबेला के दलजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में रोबिक ठाकुर ने पहला, विकास ने दूसरा और रणवीर ने दूसरा स्थान झटका।
400 मीटर में गौरव प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय, अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में गौरव ने पहला, अक्षय ने दूसरा, दलजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट ने अनिल प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, नरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में जसविंद्र सिंह पहले, मोहित दूसरे, विकास तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में आईटीआई पंडोगा ने पहला, आप्टेक विद्या आईटीआई अंब ने दूसरा, महिला आईटीआई ऊना और स्वमी विवेकानंद आईटीआई बढेड़ा ने तीसरा स्थान झटका। इस मौके पर विनोद शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, अशोक धीमान, तारा सिंह, भूपिंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।