फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)।
जिला पीरियड बेसिस स्कूल टीचर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनवर खान की अगुवाई में मुख्यमंत्री को पगड़ी, शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। संघ ने बताया कि प्रदेश में तीन हजार एसएमसी शिक्षक सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।

एसएमसी अध्यापक आरएंडपी नियमानुसार आरटीई के लिए जरूरी सभी शैक्षणिक योग्यता टेट आदि को पूरा करते हैं। शिक्षकों की नियुक्तियां शिक्षा उपनिदेशकों की अनुमति पर उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्त कमेेटी ने की है। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी एसएमसी शिक्षकों को उनके ज्वाइनिंग तिथि से सेवाकाल को जोड़कर अनुबंध पॉलिसी के तहत लाया जाए। इस समय एसएमसी अध्यापकों को बहुत कम वेतन मिल रहा है जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हैं। एसएमसी शिक्षकों को पीजीटी और टीजीटी को 9360 रुपये, सीएंडवी को 7020 रुपये और जेबीटी को 5460 रुपये मिल रहा है जो आज के दौर में बहुत कम है। संघ ने कहा प्रदेश क भाजपा सरकार से एसएमसी शिक्षकों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एसएमसी शिक्षकों की मांगों जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ऊना जिला के उपप्रधान नवदीप कुमार, महासचिव चंद्र मोहन, कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमारी, अनीता, अंजना कुमारी, बनीता जसवीर कौर, शमा कुमारी, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, सुलिंद्र कुमार, अमरजीत, दिनेश, सुरेंद्र कुमार, हितेश कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें