फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 91 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब में 91 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ऊना रोड अंब निवासी राजेश कुमार (91) मिठाई की दुकान चलाते थे और दुकान के पीछे बने अपने घर में रहते थे। मंगलवार सुबह उनका शव घर के अंदर पड़ा मिला। जब उनका भाई सुबह उनसे मिलने गया तो उसने राजेश कुमार को मृत अवस्था में पाया और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार की पत्नी का निधन काफी पहले हो चुका था, जबकि करीब दो वर्ष पहले उनकी विवाहिता बेटी की भी मृत्यु हो गई थी। उनका एक बेटा है जो विदेश में नौकरी करता है। राजेश कुमार घर में अकेले ही रहते थे। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें