फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर के एमसी पार्क में पेयजल पाइप लाइन हुई दुरुस्त

Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के एमसी पार्क क्षेत्र में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन से हो रही पानी की बर्बादी का मामला अब सुलझ गया है। बीते कई दिनों से पानी की टंकी और पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा था, जिससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही थी बल्कि स्थानीय लोगों में भी रोष था। इस गंभीर समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद नगर निगम ऊना हरकत में आया। समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद निगम प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को मौके पर कर्मचारियों को भेजा और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवाई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी की बर्बादी पर रोक लग गई है। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार्रवाई होने पर संतोष जताया है, वहीं निगम प्रशासन से भविष्य में इस तरह की लापरवाही न होने की उम्मीद भी व्यक्त की है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि एमसी पार्क में स्थित भवन की छत पर पानी की टंकियां लगाई गई हैं। इससे भवन और शौचालय की सप्लाई जाती है। इस पाइपलाइन व टंकी से पानी लगातार व्यर्थ वह रहा था। इससे एमसी पार्क का एक हिस्सा पानी से भर गया। लोगों को सैर करने से साथ पार्क में बैठने में समस्या आ रही थी।

नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मामले कि मामला संज्ञान में आते ही समाधान करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सुनिश्चित रखने को कहा गया है कि पेयजल की बर्बादी रोकने को हरसंभव प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें