फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 864 किसानों ने बनाया पशु क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना का बंगाणा क्षेत्र में मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की पशु क्रेडिट कार्ड योजना का बंगाणा क्षेत्र में अच्छा लाभ मिल रहा है। उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा के तहत अब तक 864 किसान लाभान्वित हुए हैं, जिनमें से 322 किसान अकेले बंगाणा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रति पशु 92,000 रुपये तक ऋण उपलब्ध होता है, जिसका उपयोग किसान दुधारू पशु खरीदने, चारा व्यवस्था और अन्य आवश्यकताओं में कर रहे हैं। इससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और दूध, घी व मक्खन बेचकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। फार्मासिस्ट बलवीर सिंह और उनकी टीम गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रही है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश जंगा ने इसे किसानों के लिए बेहद लाभकारी योजना बताया और कहा कि इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें