अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को हिंदी के पेपर में भी विद्यार्थियों को नकल का सहारा लिया। उड़नदस्ते ने मंगलवार को 12वीं के हिंदी के पेपर में सात विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। दूसरी कैमिस्ट्री की परीक्षा में नकल करने पर एक विद्यार्थी का केस बना है।
उपशिक्षा निदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी की अगुवाई में फ्लाइंग की टीम में प्रधानाचार्य नरेश सैनी, प्रवक्ता राजपाल राणा, टीजीटी किरण बाला व राजेश कुमार ने बारहवीं के हिंदी और कैमिस्ट्री विषय के पेपर में जिला ऊना के विद्यालयों में दबिश देकर नकल के 8 मामले पकड़े। उपशिक्षा निदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी ने स्वयं टीम के साथ जाकर मॉर्निंग सेशन में बसाल स्कूल के परीक्षा केंद्र पर बारहवीं के हिंदी में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। टीम ने सुबह के सत्र में टक्का और धमांदरी के परीक्षा केंद्र भी चेक किए। उपशिक्षा निदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी ने सायं के सेशन में टीम सहित बंगाणा में एसओएस के परीक्षा केंद्र पर दबिश देकर हिंदी विषय में 6 छात्रों एवं केमिस्ट्री विषय के पेपर में एक छात्र को नकल करते हुए दबोचा।
एसडीएम ऊना राजेश जसवाल की टीम में शामिल प्रवक्ता अंजलि शुक्ला, प्रवक्ता उमेश चंद शर्मा, टीजीटी सतिंद्र कौशल की टीम ने बहड़ाला, ब्वॉयज स्कूल ऊना, गर्ल्स स्कूल ऊना के अलावा डीएवी स्कूल आदि परीक्षा केंद्र चेक किये। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम में शामिल मुख्याध्यापक रविंदर जोशी, टीजीटी चरनपाल व टीजीटी पुनीत कुमारी की टीम ने अपर बढेड़ा, लोअर बढेड़ा, सनराइज पब्लिक स्कूल सलोह और कांगड़ के परीक्षा केंद्रों को जांचा।