अमर उजाला ब्यूरो
कैमरे पुराने बस अड्डे से मंदिर के वापसी गेट तक 24 घंटे नजर रखेंगे। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास ने प्राइम लोकेशन वाली तीन जगहों पर विशेष तकनीक वाले कैमरे भी स्थापित कर दिए हैं। मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नवरात्र मेले के भीड़ वाले दिनों में मंदिर न्यास की 24 घंटे मां के मंदिर को खोलने की योजना है, लेकिन यह संभावित भीड़ पर ही निर्भर करेगा कि मंदिर को कितने समय तक खोला जाएगा। मंदिर परिसर में जेब कतरों के सक्रिय होने और उनकी धरपकड़ को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ करने वाले जेबकतरों पर मेला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस बारे में मंदिर न्यास से असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कैमरों का सहारा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के नियंत्रण कक्ष में 70 कैमरे लगातार परिसर की लाइव तस्वीरें देंगे। क्रिस्टल क्लीयर तकनीक वाले विशेष तीन कैमरों से मंदिर के मुख्य द्वार, गर्भगृह और वापसी गेट की हाई रिजोल्यूशन वाली लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।