फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड न चलने पर अधिकारियों को लगाई लताड़

विज्ञापन
जनमंच में लोगों ने मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। जन मंच के दौरान ही बोहरू के प्रधान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड न चलने तथा इससे लोगों को लाभ न मिलने का मामला उठाया। इस पर वीरेंद्र कंवर ने जहां जिम्मेदार अधिकारियों को लताड़ लगाई वहीं व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए ताकि सरकारी योजनाओं को लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों द्वारा मरीजों व तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेने तथा इस बारे में जल्द ऑफिस ऑर्डर जारी करने के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

जन मंच में मंदली के बच्चों ने एचआरटीसी बसों में स्कूल द्वारा जारी आईकार्ड के आधार पर यात्रा न करने देने का मामला रखा। इस पर कंवर ने अधिकारियों को स्कूल आई कार्ड के आधार पर ही बच्चों को बसों में आने जाने की सुविधा देने के निर्देश दिए। बच्चों ने सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर थानाकलां से मंदली की ओर चलने वाली बस की समय सारिणी को सवा आठ बजे करने की भी मांग रखी। उन्होंने अधिकारियों को उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनमंच के दौरान पलाहटा पंचायत प्रधान ने ऊना और थानाकलां के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया की पलाहटा से सीधी बस सेवा न होने के कारण स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा पंचायत में आईपीएच विभाग द्वारा नियमित तौर पर पेयजल की आपूर्ति न होने का भी मामला भी उठाया गया। इस पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जल्द समस्या को हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी बीच पंचायत प्रधान बोहरू ने चुरडी स्थित पटवारखाने में लंबे समय से पटवारी का पद रिक्त होने का मामला उठाया। साथ ही गांव में खराब सोलर लाइट को ठीक करवाने का आग्रह किया। कंवर ने अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। सुरेंद्र हटली ने बंगाणा-तुतडू सड़क की खराब हालत का मामला रखा। इस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रधान महिला मंडल हटली ने महिला मंडल के पुराने भवन का मामला रखा तो चंगर के प्रधान ने चंगर का नाम चंगर-हंडोला करने तथा चंगर पंचायत की पुलिस चौकी को मैहतपुर के साथ जोड़ने की मांग की। इस पर वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों को जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जन मंच के दौरान वर्षा के कारण लोगों के घरों, गौशालाओं, रास्तों, डंगों इत्यादि के हुए नुकसान के कई मामले आए। कंवर ने अधिकारियों को मौके पर जायजा लेने तथा उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीमारी इत्यादि के कारण आर्थिक सहायता, पेयजल समस्या, बिजली आदि के मामले भी रखे। जिन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्षा के कारण क्षेत्र में लोगों की निजी के साथ-साथ सरकारी संपत्ति का जो भी नुकसान हुआ उसका पूरा आकलन करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावितों को उचित राहत पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें