फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर में दो दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज

विज्ञापन
- फोटो : File
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना )।
औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शनिवार देर शाम को आगाज हुआ। टूर्नामेंट के मुख्यातिथि क्षेत्र के समाजसेवी एवं स्थानीय व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष संजीव सचदेवा ने मैच शुरू करवाए। सचदेवा ने टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अभिनीत कौशल एवं रोहित शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल भावना से जोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैसा, शोहरत और अपनी पहचान बनाई है। यहां पर बढ़िया मैच करवाने के लिए दोनों मुख्य आयोजकों रोहित और अभिनीत के प्रयास तारीफ के काबिल हैं। शुरूआती मैच सिंगल विनय तथा गगरेट के राजेश के बीच खेला गया जिसमें विनय ने जीत दर्ज की। दूसरे डबल मैच में आनंदपुर साहिब पंजाब के डॉ. सौरव-वीरेंद्र की जोड़ी ने बढ़िया खेल दिखाते हुए रोहित-अमरीक की जोड़ी को शिकस्त देकर अपने पहले मैच में विजयी रहे। इस मौके पर उद्योगपति बीएन कश्यप, मैहतपुर उद्योग संघ के प्रधान सीएस कपूर, पूर्व प्रधान सीआर कौशल, दीप शर्मा, शम्मी जैन, राजीव सचदेवा, अभिषेक कौशल समेत टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें