फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटोली कॉलेज में लगाएंगे जॉब फेयर : बिक्रम ठाकुर

विज्ञापन
Job Fair
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़(ऊना)।
उद्योग, श्रम, रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि भटोली कॉलेज में व्यावसायिक शिक्षा पा रहे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर तुहैया करवाने के लिए यहां जॉब फेयर आयोजित किण् जाएंगे। उन्होंने कहा कि भटोली कॉलेज प्रदेश का एक प्रतिष्ठित संस्थान हैं जिसके विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ठाकुर शनिवार को श्री विष्णु सनातन धर्म पीजी कॉलेज भटोली के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भटोली कॉलेज के विकास के लिए स्थानीय उद्योग कॉलेज को गोद लें। इस दिशा में भी जोडने का प्रयास किया जाएगा जिससे यहां पर बेहतर आधारभूत अधोसंरचना का विकास हो सके। कॉलेज से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी आज देश-विदेश में अच्छे मुकाम पर स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का कॉमर्स विभाग का पूरे प्रदेश भर में न केवल अहम स्थान रहा है बल्कि अन्य संकायों में भी विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने समय-समय पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उद्योग मंत्री ने कॉलेज भवन के रखरखाव के लिए पांच लाख रुपये देने का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कॉलेज की कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उद्योग मंत्री ने शैक्षणिक, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य नरेश बाला ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कालेज विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें