अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिला ऊना कराटे एसोसिएशन ने स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित दसवीं जिला कराटे चैंपियनशिप के समापन पर नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने का अच्छा खेल है। उन्होंने कहा कि कराटे ओलंपिक खेलों का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल जितने के लिए शुभकामनाएं दीं और अपनी ओर से कराटे एसोसिएशन को पांच हजार देने की भी घोषणा की।
कराटे एसोसिएशन के महासचिव विकास शर्मा ने बताया की लड़कियों की 8-9 आयु वर्ग में गरिमा राणा ने गोल्ड, नंदनी ने सिल्वर, अंशिका ने ब्रांज मेडल हासिल किया। लड़कियों की 10-11 आयु वर्ग में गौरी शर्मा ने गोल्ड, हरप्रीत ने सिल्वर, सेराफ व अदाम्या ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इसी तरह 11-12 आयु वर्ग में प्रयास रतन ने गोल्ड, पलक जसवाल ने सिल्वर, तन्मय एवं श्रेया शर्मा ने ब्रांज मेडल हासिल किया। लड़कों की 11-12 आयु वर्ग में रोहित भाटिया ने गोल्ड, आर्यन ने सिल्वर, आदित्य चंदेल ने ब्रांज मेडल हासिल किया। 12-13 आयु वर्ग में आदित्य जसवाल ने गोल्ड, युवराज ने सिल्वर, शिवम एवं दिशांत ठाकुर ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
लड़कियों की 12-13 आयु वर्ग में पुलकिता मैती ने गोल्ड, महिमा ने सिल्वर, श्रेया राना व पूनम ने ब्रांज मेडल हासिल किया। चैंपियनशिप में कराटे ट्रेनिंग सेंटर, जेएस विस्डम स्कूल, किडजी, डीएवी स्कूल, वशिष्ठ पब्लिक स्कूल, केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा, माउंट कार्मल स्कूल के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के समापन पर मुख्यातिथि बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने विजेता-उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी, महासचिव विकास शर्मा, रेणुका, वीनू गुप्ता, शैलजा, अमन, दिव्यांशी, साहिल, नितीश और प्रेस सचिव विनोद कुमार एसोसिएशन के सदस्य और खेल प्रेमी उपस्थित थे।