अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। गौतम अस्पताल एवं एनोरेक्टल क्षार सुत्र केंद्र नंगल रोड नजदीक राधा सत्संग घर ऊना में 10 दिसंबर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बतौर मुख्यातिथि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र नाग शिरकत करेंगे।
शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में सेवानिवृत्त क्षार सूत्र सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष गौतम, डॉ. आंचल गौतम (एमबीबीएस आईजीएमसी शिमला) रोगियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
डॉ. सुभाष गौतम ने बताया कि इससे पहले सात दिसंबर को अस्पताल के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि संत बाबा बाल महाराज शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के रोगों की जांच और उपचार बिना चीर-फाड़ क्षार सूत्र विधि से किया जाएगा। रोगियों के रक्त की जांच, उपचार और दवाइयां जरूरत अनुसार निशुल्क दी जाएंगी।