अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)।
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में बुधवार को राष्ट्रीय बाल विकास स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बच्चों को सूखी ठंड से बचने के लिए ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई।
मेडिकल जांच टीम ने बच्चों के आंख, कान, नाक, पेट और अन्य रोगों के बारे में स्वास्थ्य संबंधित जांच की और सूखी ठंड से बचने के उपाय बताए। वहीं सभी बच्चों से सर्दी के मौसम में पानी उबाल कर पीने और गर्म कपड़ों का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी।
इस मौके पर डॉ. विक्रांत ठाकुर, डॉ. प्रियंका, फार्मासिस्ट सुमना देवी, स्वास्थ्य कर्मचारी वीना देवी, सीएचटी सुधा शर्मा, राहुल, सुमन, पुष्पा देवी, मंजू बाला, सुनैना, अलका ठाकुर, रचना शर्मा मौजूद थे।