अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
स्थानीय अड्डा मार्केट के समीप कुछ मीट विक्रेताओं के अपनी दुकानों के आगे मीट पका कर बेचने के स्टाल लगाने को लेकर समाजसेवी संस्था जन कल्याण संघर्ष समिति भड़क गई है। संस्था ने इस बारे में थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि इन स्टाल को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने कहा कि इन मीट की दुकानों से चंद मीटर की दूरी पर एक ओर मंदिर तो दूसरी ओर गुरुद्वारा है।
लोगों को अपने इन धार्मिक स्थलों की ओर जाने का यही मुख्य मार्ग है जिससे लोग पहले ही परेशान थे। अब तो कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे मीट बना कर बेचने के स्टाल लगा लिए हैं जिससे समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को शीघ्र हल किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा राजनगर के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोहनी, राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीत राम शर्मा, नंगल नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।