दौलतपुर चौक (ऊना)। नपं दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर सात के रहने वाले अंकित कंवर ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2016 की परीक्षा उत्तीर्ण करके इनकम टैक्स ऑफिसर बनने की उपलब्धि हासिल की है। अंकित के पिता कंवर जीत चौधरी दौलतपुर चौक में को-ऑपरेटिव सोसाइटी में सचिव पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सविता रानी गृहिणी हैं। अंकित कंवर की 10वीं तक की पढ़ाई एमवीएम स्कूल में हुई है, जबकि जमा एक से लेकर बीएससी नॉन मेडिकल तक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज दौलतपुर चौक से हुई। वर्ष 2010 में बीएससी करने के पश्चात 2012 में अंकित कंवर ने पीयू चंडीगढ़ के अंतर्गत एमएससी केमिस्ट्री उत्तीर्ण की, फिर दिल्ली में लगातार चार वर्षों तक कोचिंग ली। कड़ी मेहनत के बाद उसका चयन इनकम टैक्स ऑफिसर के लिए हुआ है। अंकित कंवर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कॉलेज प्राध्यापकों एवं दोस्तों को दिया है।
उधर, वीरवार को अंकित के इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन होने पर गगरेट से भाजपा नेता सुशील कालिया ने अंकित एवं उसके माता पिता को घर जाकर उसका मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस अवसर पर नपं के पूर्व चेयरमैन प्रदीप शर्मा, पार्षद रजनीश शोंकी, राजीव राजू, संजय पुर्जा, मोहन लाल, केवल राणा, राकेश, डॉ. राजिंद्र, तरलोक, पंकज शर्मा, नवदीप, पूर्व पार्षद पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।