अंब(ऊना)। विकास खंड अंब में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। नौ बीडीसी वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को दूसरे दिन कुल 42 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन के पहले दिन 37 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। अब तक दो दिनों के भीतर कुल 79 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपने पर्चे भरे हैं। तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर राहुल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
दो दिनों के भीतर अब तक 80 के करीब नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन रहेगा।