फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगनोली के जंगलों में मिले 75 कटे पेड़ों के ठूंठ, 20 स्लीपर बरामद

सार

ऊना जिले के नगनोली क्षेत्र में वन विभाग ने निजी भूमि पर 75 पेड़ों के अवैध कटान का मामला दर्ज किया है। जांच में 20 स्थानीय लोग संलिप्त पाए गए हैं। अवैध कटान से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

वन विभाग ने पंडोगा पुलिस चौकी में दर्ज करवाया मामला

क्षेत्र के 20 लोग जांच के दायरे में, बड़े पैमाने पर हुआ निजी भूमि से पेड़ कटान

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगनोली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद वन विभाग को मौके पर 75 कटे हुए पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। 20 कटे स्लीपर भी बरामद किए हैं। इस संदर्भ में पंडोगा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। अमर उजाला में मामला उजागर होने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और नगनोली क्षेत्र में जाकर कटे पेड़ों की शिनाख्त की। जांच में 20 स्थानीय लोग संलिप्त पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि निजी भूमि पर बिना विभाग की अनुमति के बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान किया जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध कटान लंबे समय से वन विभाग के कुछ कर्मियों और कटान में लगे लोगों के आपसी संबंध के कारण जारी था। आरोप है कि रात के अंधेरे में गाड़ियों के जरिये लकड़ी को हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से बाहरी राज्यों में सप्लाई किया जाता था और इसके एवज में प्रत्येक गाड़ी से पांच-पांच हजार रुपये लिए जाते थे। वन मंडलाधिकारी सुशील राणा के अनुसार रेंजर कार्यालय के राहुल ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने नगनोली क्षेत्र में बिना मंजूरी के पेड़ों का कटान किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी पंडोगा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अवैध कटान से निकाली गई लकड़ी का बाजार मूल्य लाखों में है। जांच जारी है और अधिकारी इस बात का पता लगाने में लगे हैं कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें