फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक जिला ऊना में बन कर तैयार होंगे 75 अमृत सरोवर

विज्ञापन
कुठारबीत में अमृत सरोवर का शुभारंभ करते हुए बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। मनरेगा और ग्रामीण विकास विभाग 15 अगस्त तक जिले के 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कर जनता को समर्पित करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इनका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत सरोवर निर्माण के लिए स्थान चयनित कर काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में 10 हजार क्यूबिक मीटर वाले जल भंडारण सरोवर बनाए जाएंगे। तालाब बनाने के साथ उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। जिले के हर विकास खंड में 15 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। डीसी राघव शर्मा ने इसको लेकर सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही उन्हें 15 अगस्त तक सभी सरोवर तैयार करने को कहा है।
बता दें कि अमृत सरोवरों के निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर सुधारना है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ वन विभाग, कृषि विभाग के मृदा संरक्षण यूनिट और जल शक्ति विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभाग मिलकर यह काम करेंगे। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि अमृत सरोवर को लेकर जिले में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी व्यक्ति, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य या शहीद के परिवार के सदस्य से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुठारबीत पंचायत में बुजुर्ग ने अमृत सरोवर का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें