ऊना। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद अचानक बादल घुमड़ कर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को तपती और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश का क्रम लगभग दस मिनट तक ही जारी रहा। बारिश के दौरान तो मौसम जिला में खुशगवार रहा। लेकिन कुछ देर बाद उमस फिर बढ़ गई।
गौर हो कि जिला ऊना में इन दिनों 40 से 41 डिग्री के बीच तापमान चल रहा है। इसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित है। खासकर बरसात के दिनों में उमस भरी गर्मी में लोगों को तड़पना पड़ रहा है। बहरहाल मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।