फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन को उपचुनाव 29 को

विज्ञापन
by-election
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में पंचायतों का उपचुनाव 29 जुलाई को होगा। पंचायत समितियों तथा पंचायतों में रिक्त जन प्रतिनिधियों के पदों को भरने के लिए निर्वाचन नोटिस जारी कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार 11 से 13 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की समीक्षा 16 जुलाई को होगी। उम्मीदवारों 18 जुलाई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन मतदान के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि पंचायत समिति ऊना की ग्राम पंचायत मलाहत से पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 8 और पंचायत समिति हरोली की ग्राम पंचायत बढ़ेडा से पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 9 के लिए आवेदक पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन पंचायत में होंगे उपचुनाव
ऊना खंड में नंगड़ा पंचायत में उपप्रधान और ग्राम पंचायतों झलेड़ा, बसाल अप्पर, धमांदरी, जनकौर तथा मलाहत के वार्ड नंबरों क्रमश: 4, 5, 4, 7 व 3 के लिए चुनाव होंगे। विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलैहड़ के उपप्रधान और ग्राम पंचायतों बढ़ेडा, हीरानगर तथा ईसपुर के वार्ड नंबरों क्रमश: 1, 4 व 10 के वार्ड सदस्यों, विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत कटोहड़ खुर्द के प्रधान तथा कुठेड़ा खैरला के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य, विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायतों गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, मावा कोहलां तथा जोह के वार्ड नंबरों क्रमश: 1, 7 व 5 और विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत थानाकलां के लिए प्रधान, ग्राम पंचायतों बुढवार एवं परोईयां कलां के लिए उप-प्रधान तथा ग्राम पंचायतों मलांगड़ एवं चौकीखास के वार्ड क्रमश: 3 व 6 के वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पंचायत कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें