फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसलों को मिलेंगे पंख तो हर मंजिल आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप अमर उजाला की ओर से डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में टैलेंट हंट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में आकांक्षा राणा, अक्षय कुमार, आंचल सैणी, अनिकेत, अनीता ठाकुर, अर्षदीप, प्रज्ञा, शिखा, श्वेता, सिमरन, सोनाली, तमन्ना, तीनाक्षी, शिवानी, श्रुति, अभिषेक, अंजली, अलिशा, सौरव, अभिषेक, अंजली, अलिशा, एकता, चिराग, धीरज, हरजिंद्र, नवीन, मोहित, हर्ष धीमान, निशांत, सौरव, राहुल ने भाग लिया। एपी गोयल शिमला विश्वविद्यालय टैलेंट हंट परीक्षा 2018 के तहत यह परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में टॉप करने वाले जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों में एक छात्र और छात्रा को एक साल की पूरी ट्यूशन फीस की छात्रवृत्ति दी जाएगी, चाहे वह छात्र भारत के किसी भी संस्थान में दाखिला ले। इसके अलावा दसवीं के तीन टॉपर लड़के और लड़कियों को जमा एक व जमा दो कक्षा की पूरी ट्यूशन फीस की छात्रवृत्ति दी जाएगी। दसवीं के आठ विद्यार्थियों के लिए 50 हजार की छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। दसवीं कक्षा एवं जमा दो कक्षा के 100 विद्यार्थियों को एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें