फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के पॉवर कॉम कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल।
प्रदेश पॉवर कॉम में संयुक्त एक्शन कमेटी सब डिवीजन नंगल के अधीन काम करने वाले समस्त कर्मचारियों ने शुक्रवार को जनवरी का वेतन जारी न होने पर जमकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि जल्द जनवरी माह का वेतन उनके खातों में न पहुंचा तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मचारी नेता विजय कुमार, देविंद्र सिंह, राकेश कुमार ठठल और राकेश बाली ने रोष भरे अंदाज में कहा कि पॉवर कॉम मैनेजमेंट अपने कर्मियों को समय पर वेतन जारी नहीं कर रही। इससे कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनवरी माह का वेतन जल्द उनके खातों में नहीं पहुंचा तो मजबूरन उन्हें अपना संघर्ष और तेज करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें