फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को लेकर 91 कर्मचारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
18 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऊना निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए मतगणना केंद्र में कुल 14 टेबल लगाए जाएंगे। सात राउंड में मतों की गणना पूरी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ऊना विधानसभा क्षेत्र और एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को मतगणना के लिए 91 कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।

एसडीएम शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में मतगणना के लिए तैनात किए अधिकारियों, कर्मचारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सर्वप्रथम बैलेट पेपर की गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए मतगणना केंद्र में कुल 14 टेबल लगाए जाएंगे। सात राउंड में मतों की गणना पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पर्ची से चयनित किसी एक ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट मशीन की पर्चियों की भी गणना की जाएगी जिसके लिए आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को मतगणना से जुड़ी फुल रिहर्सल की जाएगी। मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों को बेतरतीब की जाएगी। इस बैठक में कानूनगो निर्वाचन अजय कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विभागों से मतगणना को लेकर तैनात अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें