ऊना। दिवाली को लेकर दुकानदारों ने भीड़ भाड़ वाले इलाकों सहित संवेदनशील जगहों पर पटाखों की दुकानें सजा डाली हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हैरत कि बात है कि ज्यादातर पटाखे बेचने वाले दुकानदारों ने बिना अनुमति के ही पटाखों की दुकानें सजा डाली है।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी संजीदा नहीं दिखाई दे रहा है। दीवाली को लेकर प्रशासन के सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। दीवाली पर्व को लेकर शहर के जगह-जगह पर पटाखे आदि की दुकानें सज चुकी हैं। हैरत है कि ज्यादातर दुकानदारों ने बिना अनुमति के ही पटाखे सजाए हैं।
नियमानुसार शहर के किसी भी जगह पर पटाखों की दुकानें लगानी है तो दुकानदार को प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। इसके बावजूद कई ने कानून की अवहेलना करते हुए बिना अनुमति के ही दुकानें सजा डाली है। लोगों की सुरक्षा लेकर प्रशासन भी संजीदा नहीं दिखाई दे रहा है। डीएसपी कुलविंद्र का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।