फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में इस बार चुनाव लड़ेगी आजाद हिंद कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। विधानसभा के चुनावी दंगल में इस दफा भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आजाद हिंद कांग्रेस भी किस्मत आजमाने जा रही है। पहली दफा चुनावी समर में कूदने वाली आजाद हिंद कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि भले अभी पार्टी का जन्म हुआ है, लेकिन भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख सियासी दलों को टक्कर देने के लिए उनकी पार्टी सक्षम होगी।
विज्ञापन


नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विचारधारा के समर्थकों का मानना है कि पार्टी में युवा वर्ग को साथ जोड़ा जाएगा, जिसे भाजपा-कांग्रेस दोनों ने आज तक चुनावों में इस्तेमाल तो किया, लेकिन उनके भविष्य की कभी चिंता नहीं की।

आजाद हिंद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयोजक प्रीतम मार्शल ने कहा कि इन विधानसभा चुनावों में कांगड़ा, बिलासपुर तथा ऊना जिलों में पार्टी पहले फोकस करेगी, फिर धीरे धीरे अन्य जिलों में इसका विस्तार किया जाएगा। मार्शल ने बताया कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कई बैठकें की।
विज्ञापन


युवा वर्ग को दोनों ही पार्टियों ने ठगा है। चुनावों के दौरान दोनों ही सियासी पार्टियों को युवाओं की याद हो आती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन्हें कोई नहीं पूछता। प्रीतम मार्शल ने कहा कि कांगड़ा तथा बिलासपुर जिलोंके कई हलकों से प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। ऊना में कुछ दिनों तक उपयुक्त प्रत्याशी का चयन संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें