पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिला भर से नामांकन के आखिरी दिन को मिला कर कुल 6655 प्रत्याशियों ने ताल ठोंक दी है। अब सियासी दलों की नजर छंटनी के बाद नाम वापसी पर रहेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही जिला में गठजोड़ की राजनीति भी गरमा जाएगी। वहीं, कई कवरिंग केंडिडेट भी चुनावी रण से हटेंगे। जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 74 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
इनमें से ऊना में सर्वाधिक 23, हरोली में 19, बंगाणा में 14, अंब में 9 और गगरेट ब्लॉक में 9 उम्मीदवारों ने जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं पंचायत समिति के लिए जिला भर में 486 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इनमें ऊना से सर्वाधिक 124, हरोली से 101, बंगाणा से 76, अंब में 98 और गगरेट में 76 उम्मीदवार शामिल रहे। पंचायत प्रधान के पदों के लिए 1243 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
इनमें ऊना में सर्वाधिक 347, हरोली ब्लॉक में 225, बंगाणा 204, अंब में 274 और गगरेट में 193 प्रत्याशी शामिल हैं। उपप्रधान के पदों के लिए 1520 प्रत्याशियों के आवेदन आए हैं। इनमें ऊना से 350, हरोली से 244, बंगाणा से 295, अंब से 356 और गगरेट से 257 नामांकन शामिल हैं। वार्ड पंच के पदों के लिए अब तक जिला भर से 1520 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ऊना से 804, हरोली से 659, बंगाणा से 582, अंब से 674 और गगरेट से 631 प्रत्याशियों ने वार्ड पंचों के लिए आवेदन किए हैं।