फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी को चढ़ा 62.11 लाख रुपये नकद चढ़ावा

विज्ञापन
चिंतपूर्णी बाजार में माथा टेकने के लिए लाईनों में खडें श्रद्घालु - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में असूज नवरात्र शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। शुक्रवार को दशहरा के दिन मां के दरबार में भक्तों की आवाजाही लगी रही। सात से शुरू असूज नवरात्र 14 अक्तूबर तक आठ दिन तक चले। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर मां के चरणों पर दान अर्पित किया। नकदी के अलावा सोना और चांदी भी मां के चरणों में चढ़ाया।
विज्ञापन

आठ दिन में मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को 62.11 लाख की नकदी चढ़ावे से प्राप्त हुई है। इसके अलावा मंदिर न्यास को नवरात्र में 100 ग्राम सोना और 4.945 किलो चांदी भी चढ़ावे के रूप में मिली। नवरात्र में श्रद्धालुओं की ओर से विदेशी मुद्रा भी मंदिर में दान की गई है।
इसमें कनाडा के 125, यूरो के सौ, यूएई के 125, यूएसए के 305, इंग्लैंड के 685, विदेशी मुद्रा श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर ने चढ़ाई गई। इसके अलावा लंगर को लेकर श्रद्धालुओं की ओर से दान की गई राशि में 6.18 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

हवन से मंदिर न्यास को 5001 रुपये मिले हैं। इन नवरात्र में कुल 92,438 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार हाजिरी लगाई। उधर, मंदिर अधिकारी रोहित जालटा ने बताया कि नवरात्र में भक्तों की ओर से नकदी के अलावा सोना-चांदी भी मां के चरणों में दान की गई है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें