फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नशामुक्ति का संदेश दे रहे बटालियन के रंगकर्मी

विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के रंगकर्मी और पुलिस अधिकारी जिले के स्कूलों में नशामुक्ति की मुहिम के जरिए समाज को जागरूक कर रहे हैं। वाहिनी के पुलिस अधिकारी, जवान तथा एकलव्य कलामंच के रंगकर्मी इस मुहिम में शामिल हैं।

समादेशक एसआर राणा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान बंगाणा से शुरू किया था। स्कूलों में बच्चों को नशों से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाकर इससे होने वाली बीमारियों से बचे रहने की प्रेरणा दी जा रही है। राणा ने कहा कि प्रदेश से नशे जैसी भयानक लत को दूर करने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9459100100 शुरू किया है। समाज में किसी भी तरह की सामाजिक बुराई की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम/पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनी के एकलव्य कलामंच के कलाकार शराब, भांग, सिगरेट, अफीम, चिट्टा, स्मैक, हेरोइन तथा कैप्सूल के नशों से दूर रहने के लिए गीतों एवं नाटकों से जागरूक करने में रोल अदा कर रहे हैं। समादेशक एसआर राणा ने बताया कि इसी कड़ी में उपमंडल अंब के अंदौरा, करलूही, कुठेडा खैरला, कन्या विद्यालय अंब स्कूलों में इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों के माध्यम से समाज में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपसमादेशक अमित शर्मा, सुरेश मिया, सुनीता धीमान, संदीप शर्मा, असीम धीमान सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें