फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी सिलिंडर की आग बुझाने की जानकारी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामनगर नकड़ोह में मंगलवार को जागरुकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के बारे में जानकारी दी गई।
दमकल विभाग अंब के कंपनी कमांडर युद्धवीर सिंह ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस के प्रयोग के दौरान आग लगने से होने वाले बड़े से बड़े हादसों से अपना और अपने परिवार के लोगों का स्वयं ही बहुत आसानी से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आग लगने के दौरान अकसर लोग भयभीत होकर उल्टी-सीधी हरकतें करने लगते हैं। इससे खतरा और बढ़ जाता है। बड़े सिलिंडर में आग लगने पर गीले कपड़े और गीली टाट की बोरी का इस्तेमाल कर आग पर कुछ ही क्षणों में नियंत्रण में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में हमें तुरंत खुले स्थान की ओर दौड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दो तीन सेकेंड में खुले स्थान पर पहुंचना मुश्किल है तो घर के किसी कोने में या टेबल आदि के नीचे बैठ जाना चाहिए। इस मौके पर प्लाटून कमांडर सुरेश कुमार, फायर मैन सुजान सिंह, लक्की, दलजीत सिंह, राजीव कुमार के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें