ऊना। हिमोत्कर्ष कन्या कालेज कोटला खुर्द में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने की।
ट्रस्ट के जिला ऊना के प्रभारी ठाकुर यशपाल सिंह ने बताया कि पौधरोपण से पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में अर्जुन, बहेड़ा, आंवला के पांच-पांच पौधे रोपे। इस दौरान गलोये, शतावर, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों के पौधे कालेज की छात्राओं को बांटे गए। छात्राओं से आह्वान किया कि अपने-अपने घरों में इन पौधों को लगाएं।
इसके बाद राज्य प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने आचार्य बालकृष्ण की जड़ी-बूटियों की खोज में और अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के प्रयासों से आज भारत ही नहीं, पूरा विश्व लाभान्वित हुआ है, वह चाहे योग हो, आयुर्वेद या स्वदेशी हो। इस मौके पर डॉ. बलदेव डोगरा, शिव शशि कंवर ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। इस आयोजन में रेणु मेहता, रविंद्र मेहता, ठाकुर अरुणपाल, चरणदास, रविंद्र मेहता, विनय, रशपाल, डॉ. रुद्रामणि, सुदर्शन कुमार शर्मा, डॉ. देसराज चौधरी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, हरिओम शर्मा, कैलाश चंद, डॉ. एसके चावला, लेखराज डोगरा आदि उपस्थित रहे।