अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)।
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में छह नए कैमरे मंदिर परिसर और गर्भ गृह में लगवाए हैं। इन छह कैमरों में चार कैमरे पुराने कैमरों की जगह रिप्लेस कर लगाए गए हैं। वहीं दो कैमरे नई जगह पर जिसमें एक कैमरा गर्भ गृह में लगे दान पात्र के ऊपर और दूसरा कैमरा प्रसाद वितरण काउंटर के पास लगाया गया है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। इन कैमरों की खास बात यह है कि यह नए कैमरे नाइट विजन व हाई क्वालिटी से लैस है।
इन कैमरों के जरिये मंदिर हर गतिविधि पर मंदिर प्रशासन की नजर रहेगी। हालांकि इन कैमरों पर मंदिर न्यास ने पैसा खर्च नहीं किया है। पंजाब लुधियाना से एक श्रद्धालु से आग्रह करने पर छह कैमरो पर आने वाला खर्च श्रद्धालु की ओर से किया है। मंदिर में जगह-जगह पर मंदिर की हर गतिविधि पर मंदिर प्रशासन की नजर बनाए रखने के लिए न्यास ऐसे कैमरे लगवाता रहा है जिनकी रिकॉर्डिंग मंदिर के ही कार्यालय में लाइव टेलिकास्ट होती है।
इस समय मंदिर परिसर के अंदर-बाहर कुल 68 के लगभग कैमरे लगे हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में नए छह कैमरों को लगवाया है। कुछ कैमरों को रिप्लेस भी किया है।