ऊना। जिला भर में भाई और बहन के प्यार का पवित्र त्योहार भैयादूज धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाई बहन के अटूट बंधन को कायम रखने के लिए भैया दूज बनाया गया। भाइयों ने तिलक लगाने के बदले बहनों को गिफ्ट देकर खुश किया।
सालों से चली इस परंपरा को जिला भर में धूमधाम से मनाया गया। प्यार के इस त्योहार को मनाने के लिए बहनों में भी काफी उत्साह रहता है। उधर भैया दूज के अवसर पर बसों में भीड़ रही। हलवाई की दुकानों, गिफ्टों, मनियारी एवं आभूषणों की दुकानों पर भीड़ दिखी।
प्रवीण कुमारी, सुनीता शर्मा, कमलेश कुमारी, पूजा कुमारी, निर्मला कुमारी ने बताया कि उन्होंने भैया दूज भाई बहन का पवित्र त्योहार है। उन्होंने बताया कि इस त्योहार पर बहनें अपनी भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।