ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने बताया कि चुनाव आयोग ने विधानसभा के लिए जिला में विकास गुप्ता तथा बीआर सिंह को सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किया है। दोनों सामान्य पर्यवेक्षक 23 अक्तूबर से लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि विकास गुप्ता को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ के लिए नियुक्त किया है। विकास गुप्ता ऊना जिला मुख्यालय के सर्कट हाउस के सेट नंबर-16 में ठहरेंगे तथा चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए उनके दूरभाष नंबर 01975-226660 या मोबाइल नंबर 82197-84996 पर संपर्क किया जा सकता है।
बीआर सिंह को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 41-चिंतपूर्णी (आरक्षित) तथा 42-गगरेट के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बीआर सिंह गगरेट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरेंगे तथा चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए उनके दूरभाष नंबर 01976-240500 या मोबाइल नंबर 82191-38298 पर संपर्क किया जा सकता है।