फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी क्षेत्र के स्कूलों के लिए 61.20 लाख स्वीकृत

Tue, 10 Mar 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों से शिक्षा संस्थानों के लिए मरम्मत व आधारभूत सुविधाओं के सुधार के लिए 61.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

इस राशि को स्वीकृत करने पर विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हार्दिक आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस स्वीकृत राशि से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में मरम्मत व अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक सेंटर स्कूल मैड़ी तथा राजकीय प्राथमिक स्कूल चकसराय में स्कूल भवन की मरम्मत के लिए चार-चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे स्कूलों की भवन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस उपलब्धि पर दोनों स्कूलों के अध्यापकों, अभिभावकों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्कूल भवनों की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब सरकार द्वारा राशि स्वीकृत होने से स्कूलों की स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें