फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में बिना किसी भेदभाव के दीं 606 नियुक्तियां : बैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने सेवा सदन में सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

कहा, 15 जनवरी से प्रदेश में शुरू होने जा रही है स्वास्थ्य बीमा योजना
10 लाख तक का उपचार आप किसी भी अस्पताल से निशुल्क करवा सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस लंबे समय बाद नंगल स्थित अपनी कोठी पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए गए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि शिक्षा विभाग में 606 नियुक्ति पत्र बिना भेदभाव और सिफारिश के दिए गए हैं। उनके कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में बड़े सुधार हुए हैं, जिनमें सुरक्षा कर्मी, बस सुविधा, पसंदीदा विषयों की पढ़ाई और विदेशों से प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शामिल है।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में 128 किलोमीटर संपर्क सड़कों को 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है, जिसे 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 15 जनवरी से प्रदेशवासियों को 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलेगी, जिसका लाभ सरकारी व निजी अस्पतालों में लिया जा सकेगा। यह योजना पंजाब सरकार और यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के समझौते के तहत लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें