मंडी समिति की त्रैमासिक बैठक में उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : Una
ऊना। कृषि उपज मंडी समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक सोमवार को एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मई से अगस्त 2020 तक आय रुपये 78.95 लाख व व्यय 53.89 लाख का अनुमोदन किया गया।
इसके अलावा वर्ष 2019-2020 तक वास्तविक आय बजट 2.28 करोड़ तथा व्यय रूपये 1.62 करोड़ और वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित आय 6.37 करोड़ तथा व्यय 6.18 करोड़ का बजट बोर्ड कार्यालय से स्वीकृत होकर आया है, पर भी चर्चा की गई।अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा ने बताया कि टकारला मंडी में खाली पड़ी भूमि में वन विभाग द्वारा एक हजार पौधा रोपण किया गया। उपमंडी टकारला व रामपुर में ई-नाम की स्कीम के अंर्तगत ग्रेडिंग पैकिंग यूनिट जिसमें शेड व आलू ग्रेडर लगाने के लिए 45 लाख की भी स्वीकृति प्रदान की। पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने बताया कि विभाग द्वारा 44 गोशाला बनाई गई हैं। अगर कोई पंजीकृत सोसायटी गोशाला संचालन का कार्य करना चाहती है तो विभाग द्वारा प्रति गाय 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सहायता दी जाती है। इसके लिए गऊओं की संख्या 30 से अधिक होनी चाहिए। उद्यान विभाग से केके भारद्वाज ने बताया कि विभाग द्वारा 52 हजार पौधे और करीब 100 बगीचे लगाये गये है। बंगाणा क्षेत्र में करीब 50 बगीचे लगाये गये है। एक बगीचे में 150 पौधा लगाने के लिए सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती है। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ अतुल डोगरा, अशोक कुमार, वीना कपूर व अन्य मौजूद रहे।