फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो से खैर के 24 मोछे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट थाना के कलोह में नाके केे दौरान सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम ने एक टाटा सूमा से 24 मोछे खैर के बरामद किए हैं। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वनरक्षक बड़ोह बीट पकंज शर्मा ने अपने साथी वनरक्षक विक्रांत कुमार के साथ लिंक रोड कलोह में नाकाबंदी की थी। इस बीच बड़ोह की तरफ से एक गाड़ी टाटा सूमो आई। जिसे रोककर उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर के 24 मोछे थे। पूछताछ करने पर गाड़ी चालक व साथ बैठा व्यक्ति खैर का कोई परमिट और कागजात नहीं दिखा पाया।
आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक प्रमोद कुमार निवासी अंबोटा और साथ बैठे कुलदीप सिंह गांव पांवड़ा डाकघर बड़ोह के रूप में हुई। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि वन रक्षक पकंज शर्मा द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस ने उक्त गाड़ी को कब्जे में लेकर प्रमोद कुमार व कुलदीप सिंह के खिलाफ वन अधिनियम व भारतीय दंड सहिंता की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह मोछे कहां से लाए गए थे और कहां ले जाए रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें