फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 586 कर्मचारियों को दिया चुनावी प्रशिक्षण

Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से अंब के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने की।
विज्ञापन


रिहर्सल में चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त 586 कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि अंब ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 333 मतदान केंद्रों के लिए प्रशासन की ओर से 119 टीमों का गठन किया गया है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कत न आए, इसके लिए कर्मचारियों को ईवीएम संचालन और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य बारीकियों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें