फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिले में तीन जगहों पर 54 बोतल अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने भदसाली, गोंदपुर जयचंद, छतरपुर ढाड़ा से तीनों आरोपियों के कब्जे से 54 बोतल अवैध शराब और चार बोतलें बीयर की पकड़ी हैं।
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर और एएसपी विनोद धीमान ने गुप्त सूचना पर भदसाली में शराब ठेके के पास खोखे में अवैध तरीके से बेची जा रही शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी की कब्जे से नौ बोतल अंग्रेजी शराब मैकडावल, दो बोतल रॉयल स्टैग, 24 बोतलें देसी शराब तथा चार बोतल बीयर की बरामद की।
पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी गांव सलोह तहसील हरोली जिला ऊना के विरुद्ध पंडोगा चौकी में केस दर्ज किया है। इसके अलावा टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ गोंदपुर जयचंद में सत्संग भवन के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास से 10 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी राम कुमार निवासी मदवानी, तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी राम लाल ने पुलिस टीम के साथ छतरपुर ढाड़ा में अवतार कृष्ण निवासी वार्ड नंबर दो संतोषगढ़ जिला ऊना के कब्जे से नौ बोतल देसी शराब पकड़ी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें