फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिले में 1873 सैंपल जांचे, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
52 people corona positive in Una district
विज्ञापन
ऊना। जिले में रविवार को 1873 सैंपलों में से 52 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिला में रविवार रैपिड एंटीजन टेस्ट में 1565 सैंपल की जांच में से 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आरटपीसीआर रिपोर्ट में 328 सैंपल में से 16 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 20 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए 36 लोगों स्वास्थ्य खंड अंब में छह, ऊना में एक, बसदेहड़ा में दो और गगरेट स्वास्थ्य खंड 12, हरोली स्वास्थ्य खंड में 14 तथा थानाकलां में एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रविवार को 52 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने की है।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमित पाए लोगों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बुखार, खांसी और जुकाम है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड टेस्ट करवाएं। अधिकतर कोरोना संक्रमित लोगों की मौत देरी से टेस्ट करवाने के कारण हो रही है। ऐसे में टेस्ट को लेकर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं
सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की कि कोविड वैक्सीन लगावाने और कोविड टेस्ट करवाने के लिए आगे आएं। 45 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन लगावाने की ज्यादा जरूरत है। बता दें कि जिला में विभिन्न उपमंडलों में पंचायत स्तर हर घर के एक सदस्य का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि जांच में बेहद कम संख्या में लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई जा रही है, जोकि राहत भरा है। जिला में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ गया है, जबकि पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें