विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व
रैली निकालकर लोगों को दी निष्पक्ष मतदान की जानकारी
मतदान विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगोली में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में हर्षिता प्रथम, समीर द्वितीय तथा जिया और सिमरनजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में हर्षप्रीत प्रथम, सिमरन और भूषण द्वितीय तथा सिमरन भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सुखविंदर प्रथम, अमरजोत द्वितीय तथा महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में चांदनी प्रथम, अनीता द्वितीय तथा बलजिंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लघु नाटिका भी आयोजित की गई। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता मंतोष सिंह ने मतदाता दिवस के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। इस मौके पर स्टाफ सदस्य विक्रम सैनी, हेमलता, मितु केसरी, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, पूजा रानी, राजिंदर कौर, मुकेश कुमार, हरविंदर तथा अन्य भी मौजूद रहे।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल ऊना में भी मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य वत्सला बंसल ने विद्याथियों को वोट बनाने और वोट डालने की महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मतदाता दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में नेशनल वोटर्स डे मनाया गया। इसमें विशेष थीम कोई भी मतदाता न छूटे के तहत विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की मॉक ड्रिल करवाई गई। मॉक ड्रिल में प्रधानाचार्य शाम ताल ने प्रोजाडिंग ऑफिसर और नीना कुमारी, सुनीता देवी, दिलदार सिंह, राकेश कुमार ने पॉलिंग ऑफिसर की भूमिका निभाई। इस प्रक्रिया में 30 विद्यार्थियों ने मतदान भी किया। एआरओ की भूमिका प्रवक्ता नीरज कुमार ने निभाई। मतदान गणना और इससे संबंधित अन्य गतिविधियां की जानकारी विनय चंदेल ने विस्तारपूर्वक दी। प्रवक्ता विनोद कुमार व मनोज कुमार ने भाषण प्रतियोगिता करवाई। डीपीई रामपाल ने शपथ दिलवाई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के बारे में बताया। इसके बाद बीएलओ रमेश शास्त्री, पना लाल, सुमन शर्मा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को लोकतंत्र को लेकर शपथ दिलाई। साथ ही सीसे लठियाणी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शारदा देवी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को लोकंतत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दी। इसके बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू कर लठियाणी बाजार से होते हुए वापस स्कूल पहुंची।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में उप प्रधानाचार्य वीरेंद्र चड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रवक्ता अनिल सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को लोकतंत्र की परंपराओं को बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां में मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने शपथ ली। स्कूल के विद्यार्थियों में क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें गांधी हाउस और टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान और पटेल हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। सभी को मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापकों में मोनिका जैन, निर्मल, रणजीत सिंह, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, गौतम सैनी, सुनील, अनवर खान, निशा रानी, गगन कौंडल, शिवानी, अभिलाषा, आरती, रजनी शर्मा, सीमा, रितिका, रजनी कलसी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।