फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर-बसदेहड़ा में मनाई वाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर/बसदेहड़ा (ऊना)। महर्षि वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम बुधवार को मैहतपुर-बसदेहड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में शीश नवाया और झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। सतपाल सत्ती ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा पद है। उन्होंने पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना की है, जो वर्षों से हमें श्री राम के आचरण पर चलना सिखा रही है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने जिस प्रकार से रामायण की रचना की वह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आज हम सबके घरों में रामायण के रूप में महर्षि वाल्मीकि याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए हम सबको महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के समय में सामाजिक समानता का भाव आना जरूरी है, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर समाज के हर वर्ग में कार्य कर रही है। इस मौके पर नप की अध्यक्ष मंजू चंदेल, रितिका भारद्वाज, अंजू बाला, विवेक भारद्वाज, बलराम चंदेल सहित अन्य पार्षद व वाल्मीकि मंदिर के सदस्य उस उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें