फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धूम्रपान करने वालों की होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
smoking
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सार्वजनिक स्थलों पर गैर सरकारी संस्था के सहयोग से पूरी तरह से धूम्रपान रोकने का अभियान शुरू हो गया है। पायलट योजना के तहत ऊना तथा हरोली को इसके लिए चयनित किया गया है। ऊना में इस अभियान का शुभारंभ मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने किया।
इसके साथ ही हरोली क्षेत्र में ही ओरल कैंसर तथा गर्भाश्य में ग्रीवा की प्रारंभिक जांच के लिए भी पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किया गया। यह पायलट प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुंसधान विभाग के मॉडल रुरल हेल्थ रिसर्च यूनिट हरोली तथा डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में चलाए जाएंगे। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुसंधान अत्यंत जरूरी है। इसके लिए मॉडल रुरल हेल्थ रिसर्च यूनिट सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं ताकि विशेषज्ञ चिकित्सक अनुसंधान के तहत प्रारंभिक तौर पर ही बीमारियों का पता लगा सकें और सही समय पर लोगों को उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पायलट आधार पर ऊना, हरोली में चलाए जा रहे सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोकने का अभियान को प्रशासन की तरफ से हर मदद दी जाएगी। इसके साथ ही ओरल कैंसर तथा गर्भाश्य में ग्रीवा जांच अभियान भी लोगों के सहायक सिद्ध होगा। इससे पहले मॉडल रुरल हेल्थ रिसर्च यूनिट हरोली के वैज्ञानिक डॉ. चिराग, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान, डॉ. अशोक भारद्वाज, डॉ. हरि कुमार बंसल ने बताया कि सार्वजनिक धूम्रपान रोकने के लिए आरंभ किए जा रहे अभियान के तहत पहले प्रारंभिक सर्वे किया जाएगा। इसमें एनजीओ, स्काउट एंड गाइड, होम गार्ड्स के जवानों की मदद भी ली जाएगी। प्रारंभिक सर्वे के बाद सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों की काउंसलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


उसी आधार पर फिर से सर्वे किया जाएगा कि काउंसलिंग के बाद धूम्रपान करने वालों पर कितना प्रभाव हुआ है। उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। विशेषज्ञों ने बताया कि पायलट आधार पर इन प्रोजेक्ट्स के सफल होने पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इन अभियानों को आरंभ किया जा सकता है। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एडीसी कृतिका कुल्हारी, सीएमओ रमन कुमार, कमांडेंट कुलदीप, स्काउट एंड गाइड की प्रभारी प्रोमिला, डीपीओ डॉ. संजय मनकोटिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें