फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन हेड ब्वाय, अनामिका बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में बुधवार को नवगठित स्टूडेंट काउंसिल की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने बताया कि स्टूडेंट काउंसिल में हेड ब्यॉय, हेड गर्ल, अनुशासित प्रभारी, सांस्कृतिक और खेल प्रभारी को नियुक्त कर उन्हें शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त चारों सदनों के कप्तान, उप कप्तान जूनियर कप्तान और उप कप्तान को स्कूल कार्यों का कार्यभार सौंपा गया। उन्होंने बताया कि नवगठित कमेटी में सचिन को हेड ब्यॉय और अनामिका को हेड गर्ल बनाया गया।

अनुशासन प्रभारी का कमान अक्षित और मनप्रीत को सौंपी गई। राधिका और दीपिका को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। प्रणव और अंजलि को खेल प्रभारी बनाया गया। चारों सदनों के अंतर्गत दयानंद सदन से नम्रता को कप्तान, साक्षी उपकप्तान, जूनियर कप्तान रश्मि और उप कप्तान जतिन को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हंसराज सदन से पारितोष को कप्तान, करीना को उपकप्तान जूनियर कप्तान जश्पदीप और उपकप्तान अक्षिता को चुना गया। विराजनंद सदन से अभय को कप्तान, उपकप्तान दीपिका, जूनियर कप्तान रीतिका और उपकप्तान ओजस को बनाया गया। विवेकानंद सदन से कार्तिक को कप्तान, उपकप्तान ईशा, यूनियर कप्तान मनप्रीत और उप कप्तान अनमोल को नियुक्त किया गया। अतुल महाजन ने बताया कि सभी चयनित कप्तानों उप कप्तानों को विद्यालय की उन्नति और कार्यप्रणाली में भरपूर सहयोग देने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें