फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे अंधेरे में डूबा रहा चिंतपूर्णी

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी क्षेत्र में मंगलवार रात सात बजे करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से चिंतपूर्णी क्षेत्र में करीब 15 घंटों के लिए अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने का कारण 33 केवी तारों का टूटना बताया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों के चार्जिंग न होने से मोबाइल भी बंद रहे। इसके अलावा बिजली न होने से लोगों के घरों में पानी की सप्लाई भी ठप रही।

बांबे पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार रात जंगल में आग लग गई। इससे चीड़ के पेड़ जलकर 33 केवी की तारों पर गिर गए और तार टूट गए। तार टूटने से चिंतपूर्णी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने से लोगों को रात भर उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। मामले की सूचना मिलने पर विद्युत कर्मियों ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर तारों को बदलकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरवाईं विद्युत बोर्ड के एसडीओ देवराज बंसल का कहना है कि 33 केवी तारों पर चीड़ के पेड़ गिरने से बिजली बंद हुई थी। उन्होंने कहा कि तारें ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें