फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम की गाडिय़ों में हो रही धांधली

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक टीमों को पहुंचने वाली गाड़ियों में धांधली चल रही है। ऐसा एक मामला ऊना के हरोली और अंब ब्लॉक में सामने आया है। यहां अंब और हरोली में दो गाड़ियों की व्यवस्था होनी चाहिए थी लेकिन जब बिल आए तो जांच में खुलासा हुआ कि जिस गाड़ी का नंबर दर्शाया है, वह दोनों ब्लॉकों के लिए एक ही है। इस मामले में बीएमओ ने जब ई-मेल से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी तो उस पर अंदरखाते जांच शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम की ओर से संचालित वाहनों की पेमेंट को रोक लिया है। इस खुलासे के बाद एनएचएम की ओर से संचालित वाहनों की आवाजाही पर भी सवालिया निशान लग गया है।

जानकारी के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में एनएचएम के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ये गाड़ियां एक कंपनी से ली गई हैं। हर ब्लॉक के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था का प्रावधान है। हर ब्लॉक में एक अलग से टैक्सी नंबर का वाहन तैनात हो, इसका ठेका एक निजी कंपनी को दिया है। कंपनी ही गाड़ी को ब्लॉक में लगाती है और उसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभाग कंपनी को पेमेंट बिल के हिसाब से अदा करता है। हर ब्लॉक में एक अलग से टैक्सी नंबर एनएचएम के तहत तैनात वाहनों के रिकार्ड, लॉगबुक और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए हैं। ऊना के हरोली और अंब ब्लॉक में कायदे से दो गाड़ियां मिशन के लिए तैनात होनी चाहिए थी। जब बिल आए तो उनकी जांच में पता चला कि जिस गाड़ी का नंबर दर्शाया है, वह दोनों ब्लॉकों के लिए एक ही है।

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि इस मामले के बारे में निदेशक एनएचएम को जानकारी दे दी है। कंपनी को नोटिस भेजा गया है और पेमेंट रोक ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें