फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जीत पर चहके भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम भनोट, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश भड़ोलिया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया व महासचिव यशपाल राणा ने यूपी में निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत मोदी, योगी व शाह की टीम की जीत है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा नेतृत्व और कमल पर विश्वास व्यक्त कर देश में हो रहे आर्थिक सुधारों पर अपनी मुहर लगाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल व गुजरात में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें